एक बार एक गरीब लड़का कुछ बेच रहा था। क्योंकि उसकी माली हालत ठीक नही थी। समान बेचते बेचते जब वो थक गया तो उसको भूख लगी उसने सोचा कि किसी के घर जाकर मदद मांग ली जाए। जैसे ही वह एक घर पर पहुंचा उसने दरवाजा खटखटाया ,बाहर एक लड़की निकल के आयी लड़का हड़बड़ा गया और उसकी बेचैनी बढ़ गई।
उसने बोला क्या मुझे पीने के लिए पानी मिल सकता है, लड़की अंदर गयी और सोचने लगी कि गरीब लोगों को पानी तो सब पिलाते है, हो सकता है उसको भूख भी लगी हो, उसने देखा रोटी तो नही है, लेकिन उसकी नजर दूध पर गयी उसने एक गिलास दूध भरा और लड़के को दे दिया। लड़का दूध पीकर खुश हुआ, उसकी प्यास और भूख कुछ हद तक कम हो चुकी थी, लड़के ने कहा कि दूध के कितने पैसे दू?
लड़की बोली इसकी कोई जरूरत नही है, मेरी माँ ने सिखाया है कि मुसीबत में लोगो की मदद करके उनसे पैसा नही लिया जाता, यह मेरा कर्म था और मैने इसे किया और इससे मैं खुश हूं।
वह लड़का वहाँ से निकल गया, लेकिन रास्ते मे सोच रहा था कि दुनिया मे अच्छे लोगो की कमी नही है, अगर ढूंढा जाए तो ऐसे चेहरे और लोग सभी दिशाओं में मौजूद है, इस तरह की कई सकारात्मक और अच्छी बातें उसके दिल और दिमाग मे चल रही थी,
संघर्ष करते करते ये लड़का पढ़ लिखकर एक डॉक्टर बन गया और लोगो की मदद करता रहा। लेकिन एक दिन वही लड़की अचानक बीमार हुई ,उसको डॉक्टर के पास ले जाया गया।
तो वहाँ से उनको किसी बड़े अस्पताल में रेफ़र कर दिया गया। लेकिन जब इलाज के लिए सारी फॉर्मेलिटी पूरी हुई, तो डॉक्टर को पता चला कि अरे ये तो वही लड़की है, जिसने काफी सालो पहले मेरी मदद की थी। अब मैं इसका अच्छे से इलाज करके और इसे ठीक करके ही इसका ये ऋण चुका सकता हूं
जब सारा काम हो गया और लड़की का ऑपरेशन खत्म हुआ तो एक बंद लिफाफे में उसको एक पत्र मिला उस पत्र में लिखा था। आप पूरी तरह ठीक है और इस इलाज का पैसा तो आपने बरसो पहले एक गिलास दूध से चुका दिया है।
लड़की की आंखों में आंसू थे। वो बोली मेरे पास इलाज के पैसे भी नही थे लेकिन आप भगवान बनकर जीवन मे आये। डॉक्टर ने कहा जब हम दुसरो की बिना किसी स्वार्थ के मदद करते है, तो एक दिन ये ब्याज सहित हमे वापस मिलता है।
इसलिए आज के समय मे हमे भी ज्यादा से ज्यादा लोगो की मदद करनी चाहिए। क्योंकि इससे हमें वो खुशी मिलती है, जो दुनिया की किसी भी महँगी से महँगी चीज से नही ख़रीदी जा सकती और एक न एक दिन हमारी की हुई लोगो की मदद अच्छा परिणाम लाती है।
मुझे पूरी आशा है, कि आपको ये कहानी अच्छी लगी होगी। ज्यादा से ज्यादा इस तरह की कहानियों को अपने परिचितों के साथ शेयर कीजिये।
आपका एक शेयर किसी की जिंदगी बदल सकता है।